Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पत्थरबाजी की चपेट में आकर एक पर्यटक की मौत

पथराव करते युवाओं की फाइल फोटो
EPA
पथराव करते युवाओं की फाइल फोटो

भारत प्रशासित कश्मीर के बड़गाम ज़िले में पत्थरबाज़ी की घटना में एक पर्यटक की मौत हो गई है.

ये हादसा श्रीनगर से क़रीब 15 किलोमीटर दूर नरबल इलाक़े में हुआ. सोमवार को सुबह 11 बजे गुलमर्ग जा रहे एक वाहन पर अचानक कुछ लोगों ने पत्थर बरसाए थे.

सभी घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक पर्यटक की पहचान 23 वर्षीय थिरुमणि के रूप में की गई है. तमिलनाडु के थिरुमणि एक ग्रुप के साथ गुलमर्ग जा रहे थे.

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसपी वैद्य ने घटना की पुष्टि की है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर ट्वीट किया है कि 'हमने अपने एक पर्यटक के वाहन पर पत्थरबाज़ी करके उसे मार डाला. हमें सच को स्वीकार करने की ज़रूरत हैं कि हमनें अपने एक मेहमान को मार डाला.'

https://twitter.com/OmarAbdullah/status/993532998657159169

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि वो ऐसे किसी भी तरीक़े का समर्थन नहीं करते हैं.

https://twitter.com/OmarAbdullah/status/993534792640684034

पत्थरबाज़ी की इस घटना में एक स्थानीय महिला भी घायल हुई है. चार दिन पहले कश्मीर के शोपियां में भी एक स्कूली बस को पत्थरबाज़ों ने निशाना बनाया था. शोपियां की इस घटना में दो स्कूली छात्र घायल हो गए थे.

शोपियां घटना से दो दिन पहले भी अनंतनाग के अशमुकाम में एक पर्यटक गाड़ी पत्थरबाज़ों के निशाने पर आ गई थी जिसमें कई यात्री घायल हो गए थे.

कश्मीर: 'पत्थरबाज़ों' ने स्कूली बस को भी नहीं छोड़ा

कश्मीर: पत्थरबाजी के दौरान अपनी गाड़ी से कुचलकर सीआरपीएफ़ के दो जवानों की मौत

शोपियां ज़िले में पांच कथित चरमपंथियों और पांच आम नागरिकों की मौत के खिलाफ़ अलगाववादियों ने कश्मीर घाटी में सोमवार को बंद बुलाया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+