चोरी करने के लिए दुकान में घुसा, सुबह में चोर अंदर बैठा मिला
नासिक में गुरुवार देर रात दो चोर चोरी करने के लिए एक दुकान के अदर शटर तोड़कर घुसे। एक चोर शटर ऊपर करके अंदर घुस तो गया लेकिन शटर अचानक अपने आप नीचे गिर गया।
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में एक चोर को दुकान में घुसकर चोरी करना काफी भारी पड़ा। चोर कुछ चुरा तो नहीं सका पर वह अपने आप ही पकड़ा गया। नासिक में गुरुवार देर रात दो चोर चोरी करने के लिए एक दुकान के अदर शटर तोड़कर घुसे। एक चोर शटर ऊपर करके अंदर घुस तो गया लेकिन शटर अचानक अपने आप नीचे गिर गया। चोर वापस शटर को ऊपर नहीं चढ़ा पाए। इस वजह से एक चोर अंदर ही दुकान में फंस गया और सुबह दुकान के मालिक के आने का इंतजार करता रहा। मालिक के आने के बाद चोर खुद ही पकड़ा गया। नासिक के इंदिरानगर में यह घटना घटी।

क्या है पूरा मामला
बापू बंगला परिसर के विद्यालक्ष्मी स्टेशनरी दुकान में तड़के चोरी करने के उद्देश्य से दो चोर आए थे। दोनों चोर में से एक चोर ने लोहे की रॉ़ड से शटर को खोला और एक चोर दुकान के अंदर घुस गया। तभी शटर अपने आप अचानक लॉक हो गया और दूसरे चोर को शटर खोलना ही नहीं आया। दुकान के अंदर चोरी करने गया चोर अंदर ही फंस कर रहा गया। उसके साथी ने शटर खोलने की काफी कोशिश की लेकिन परेशान होकर वो वहां से भाग गया।
सुबह जब दुकान का मालिक दुकान खोलने आया तो चोर को दुकान में बैठा पाया। दुकानदार ने तुरंत पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी और चोर को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने चोर से इस बारे में पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनायी। चोर की आपबीती सुनने के बाद लोगों में हंसी का माहौल देखने को मिला। चोर ट्रैप की यह चर्चा नासिक में तुरंत फैल गई। पुलिस अब चोर के दूसरे साथी को ढूंढ रही है।












Click it and Unblock the Notifications