जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर-बारामूला हाईवे के पास मिला था IED, सुरक्षाबलों ने जंगलों में ले जाकर किया नष्ट

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की फिजा में आतंक का जहर घोलने की कोशिश आतंकियों की तरफ से लगातार की जा रही है। पिछले 2-3 दिनों के अंदर घाटी के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षाबलों ने आतंकी गतिविधियों को नाकाम किया है। इस बीच सोमवार को श्रीनगर के नौगाम इलाके में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया है कि ये एक विस्फोटक सामग्री थी, जिसे सुरक्षाबलों ने कब्जे में नष्ट कर दिया है।

kashmir

Recommended Video

    J&K: Railway Station के पास मिला IED,सुरक्षाबलों ने जंगलों में ले जाकर किया डिफ्यूज | वनइंडिया हिंदी

    रेलवे क्रॉसिंग के पास विस्फोटक सामग्री मिलने की सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंची थी। सुरक्षाबलों ने विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर दोनों तरफ के ट्रैफिक को रोक दिया। इसके बाद विस्फोटक को जंगलों में ले जाकर नष्ट कर दिया। इसके बाद हाईवे पर ट्रैफिक को फिर से शुरू कर दिया गया है।

    आपको बता दें कि रविवार को भी अनंतनाग में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ था। साथ ही एक आतंकी को भी गिरफ्तार किया गया था। सुरक्षाबलों ने इस आतंकी ठिकाने से 3 एके 56 राइफल, 2 चाइनीज पिस्टल, 2 ग्रेनेड, एक टेलीस्कोप, मैग्जीन और अन्य सामग्री बरामद की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+