पत्नियों के लिए चार गुना हिंसक होते हैं भारत के पति

भारत में घरेलू हिंसा कोई नई बात नहीं है। तलाक औऱ महिलाओं के साथ प्रताड़ना के मामले और फिर घरेलू हिंसा भारत में आम हो गई है। इस बात को पुख्ता करती एक रिपोर्ट बताती है कि भारत में हर दस में से छह पुरुष अपनी पत्नियों को रोज पीटते हैं।

violence

यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड पापुलेशन फंड (यूएनएफपीए) और वॉशिंगटन स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिसर्च ऑन वीमेन के एक संयुक्त अध्ययन में बताया गया है कि भारत में पुरुष अपनी पत्नियों पर अत्याचार करते हैं। संयुक्त अध्ययन के दौरान सात राज्यों में 18 से 49 वर्ष की आयु वाले पुरुषों ने भाग लिया।

भाग लेने वाले पुरषों की संख्या 9,205 थी। अध्ययन के दौरान पाया गया कि जिन पुरुषों ने अपने बचपन में भेदभाव का सामना किया था या फिर जिन्हें आर्थिक तंगहाली का सामना करना पड़ा वे महिलाओं के प्रति कहीं ज्यादा हिंसक भाव रखते हैं।

चार गुना हिंसक रवैया अपनी पत्नी के प्रति

अध्ययन के मुताबिक पुरुष अपनी पत्नी के साथ चार गुना ज्यादा हिंसक रवैया अपनाते हैं। अध्ययन में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, मध्य प्रदेश औऱ महाराष्ट्र को शामिल किया गया।

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2013 में भारत में महिलाओं के प्रति जितने अपराध हुए उनमें 38 फीसदी महिलाएं अपने पति औऱ उनके रिश्तेदार के निर्दयता की शिकार हुईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+