मेरठ: आर्मी का जवान निकला PAK का जासूस, ISI को भेजी जानकारी

मेरठ। नागपुर यूनिट से संदिग्ध आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी के बाद अब भारतीय सेना के एक और जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, मेरठ छावनी के सिग्‍नल रेजिमेंट के सैनिक पर जासूसी करने का आरोप है, पुलिस पकड़े गए सैनिक से पूछताछ कर रही है।

जासूसी के आरोप में मेरठ छावनी से सैनिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना के सिग्‍नल रेजिमेंट के जवान पर आरोप है कि उसने कुछ जरूरी जानकारी देश से बाहर भेजी है।

जवान उत्तराखंड का रहने वाला

मालूम हो कि जवान उत्तराखंड का रहने वाला है और ये पिछले 10 महीने से पाकिस्तानी लोगों से संपर्क में था, पाकिस्तान के नंबरों पर लगातार बात करने से इस पर शक पैदा हुआ और जिसके बाद इसकी तफ्तीश की गई जिसके बाद उसे आज अरेस्ट किया गया है।

गौरतलब है कि पकड़ा गया जवान 10 साल से सेना में कार्यरत है और पूछताछ में कई लोगों के नाम भी लिए हैं, अब आरोपी के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की जाएगी, फिलहाल जवान के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+