अजीब लेकिन सच है: इस स्कूल में ऑड-इवन फॉर्मूले की तर्ज पर होती है पढ़ाई

पटना। दिल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए लागू की गई ऑड-इवन फॉर्मूले को अब बिहार के सारण जिले ने फॉलो किया है। अरे...अरे.... पूरी बात तो जान लीजिए। बिहार के सारण जिले में यह व्यवस्था वाहनों पर नहीं बल्कि स्कूल में पढ़ाई के लिए लागू की गई है। चौंक गए ना। जी हां सारण जिले में बनियापुर प्रखंड के कन्हौली उच्च विद्यालय ऑड इवन फॉर्मूला लागू किया गया है जिसके तहत यानी एक दिन लड़के और एक दिन लड़कियों की पढ़ाई होती है।

A school in Bihar which follows odd-even formula in studies
जानकारी के मुताबिक प्रखंड के कन्हौली उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं की कुल संख्या 3,281 है। इसमें उच्च विद्यालय के अलावा 11वीं में 250 छात्रों की संख्या शामिल है। गौर करने वाली बात ये है कि इतनी संख्या में बच्चे होने के बावजूद पढ़ाई के लिए मात्र 12 कमरे ही उपलब्ध हैं। शिक्षकों की संख्या 20 है। सीधे शब्दों में कहें तो एक शिक्षक पर लगभग 150 छात्रों का दायित्व है।

मजबूरी में लागू हुआ है ऑड-इवन फॉर्मूला

स्कूल प्रशासन इस फॉर्मूले को गलत नहीं मानता। स्कूल के प्रधानाध्यापक का कहना है कि यहां जब से 11 वीं की पढ़ाई की स्वीकृति मिली तब से लगातार भवन निर्माण व अतिरिक्त शिक्षकों की मांग की जा रही है। लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस कारण मजबूरी में यह व्यवस्था लागू की गई है।

स्कूल प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था को लेकर भले ही विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर समस्या आती हो परंतु सिलेबस (पाठ्यक्रम) को लेकर कोई समस्या नहीं होती। इस व्यवस्था से साल में छात्र-छात्राओं की छह-छह माह पढ़ाई हो पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+