बिना हाथ के खाना खाते इस बच्चे ने सभी को रूलाया, वीडियो देख लोग बोले- जिंदगी सब सिखा देती है

नई दिल्ली, सितंबर 01। इंटरनेट पर मोटिवेशनल कंटेंट की भरमार है, जिसे देखकर हम मोटिवेट होते हैं, लेकिन यह कंटेंट ओरिजनल हो यह जरूरी नहीं है, क्योंकि सोशल मीडिया पर कुछ कंटेंट स्क्रिप्टेड होता है, लेकिन कभी-कभी ऐसा कंटेंट भी देखने को मिल जाता है, जिसकी प्रमाणिकता की पुष्टि करने की जरूरत ही नहीं होती क्योंकि उसे देखने पर ही उसकी सत्यता पता चल जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग भावुक भी हो रहे हैं और मोटिवेट भी हो रहे हैं।

क्या है उस वीडियो में?

क्या है उस वीडियो में?

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस वीडियो में एक स्कूली बच्चा खाना खाते हुए दिख रहा है। इसमें हैरानी वाली बात यह है कि इस बच्चे के पूरे हाथ नहीं हैं। बिना ऊंगलियों के यह बच्चा इतनी आसानी से खाना खा रहा है कि मानो उसे कभी इस बात का मलाल हुआ ही नहीं कि उसके हाथ नहीं हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों के दिल में घर कर गया है। वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।

कोहनी से नीचे नहीं हैं बच्चे के हाथ

कोहनी से नीचे नहीं हैं बच्चे के हाथ

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यह बच्चा शायद स्कूल की कैंटीन में बैठकर खाना खा रहा है। बच्चे के दोनों हाथ कोहनी के नीचे से कटे हुए हैं, लेकिन वो बड़ी आसानी से रोटी को तोड़कर और उसमें सब्जी लगाकर अपने आप ही खाना खा रहा है। इसके बाद यह बच्चा चम्मच के जरिए चावल भी बड़ी आसानी से खा रहा है। इस दौरान उसकी प्लेट में न तो रोटी गिरती है और न ही चावल का एक दाना।

5 लाख से अधिक लोगों ने देखा वीडियो

5 लाख से अधिक लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी भावुक हो रहे हैं। ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों की भावुक प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। वैसे तो कई ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है, लेकिन @tripsashu नाम के एक यूजर के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक 5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं 35 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+