पब की महिला कर्मचारी से नशेड़ी ने की छेड़छाड़, चप्पल से हुई धुलाई

गुड़गांव। द‍िल्‍ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से छेड़छाड़ की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं। शनिवार रात गुड़गांव एमजी रोड में छेड़छाड़ की एक ऐसी घटना सामने आई है। दरअसल, एक पब की महिला कर्मचारी ने कथित रूप से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक की खुलेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है क‍ि युवक बुरी तरह से नशे में धुत था।

पब की महिला कर्मचारी ने युवक की कर दी चप्‍पलों से प‍ि‍टाई

दूसरी म‍ह‍िला ने चप्‍पल न‍िकाल शुरु की प‍िटाई

घटना के मुताब‍िक शनिवार देर रात एक महिला पब से लौट रही थी। उसी समय नशे में धुत एक युवक उसका पीछा करता है। महिला और कथित युवक के बीच झगड़ा शुरू होते ही एक दूसरी महिला वहां पहुंच जाती है और चप्‍पलों से आरोपी शख्‍स पिटाई शुरु कर देती है। मामला बढ़ते है तो वहां पर अच्‍छी खासी भीड़ एकत्र हो जाती है।

सादे कपड़ों में पुलिस रखेगी लोगों पर नजर

हालांक‍ि वहां खड़े कुछ चश्‍मदीद लोगों का कहना है क‍ि वहां पर न ही कोई पुलिस वाले मौजूद थे न ही सुरक्षा को कोई इंतजाम नजर आ रहे थे। गुड़गांव पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी और अस‍िस्‍टेंट कम‍िश्‍नर ऑफ पुलिस का कहना है क‍ि छेड़खानी करने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। इसके लिए सादे कपड़ों में महिला और पुरूष स‍िपाहियों को लगाया गया है। जो ऐसी घटनाओं पर सख्‍ती नजर रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+