संविधान दिवस पर संसद में होगा विशेष आयोजन, राष्ट्रपति और PM मोदी भी होंगे शामिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने हर महीने के 'मन की बात' रेडियो प्रोग्राम में देश की जनता को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर देशवासियों के लिए खास दिन बताते हुए रविवार को कहा कि इसे और यादगार बनाने के लिए संसद में विशेष आयोजन के साथ देशभर में पूरे साल अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे और दोनों सदनों की संयुक्त सभा को संबोधित करेंगे।

A program will be organized to celebrate Constitution Day on 26th November in Parliament House

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि, दो दिन बाद 26 नवम्बर है। यह दिन पूरे देश के लिए बहुत ख़ास है। हमारे गणतंत्र के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन को हम 'संविधान दिवस' के रूप में मनाते हैं। इस बार का 'संविधान दिवस' अपने आप में विशेष है क्योंकि, इस बार संविधान को अपनाने के 70 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर संसद में विशेष आयोजन होगा और फिर साल भर पूरे देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा, इस अवसर पर हम संविधान सभा के सभी सदस्यों को आदरपूर्वक नमन करें, अपनी श्रद्धा अर्पित करें। भारत का संविधान ऐसा है जो प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करता है और यह हमारे संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता की वजह से ही सुनिश्चित हो सका है। उन्होंने उम्मीद जतायी, संविधान दिवस हमारे संविधान के आदर्शों को कायम रखने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की हमारी प्रतिबद्धता को बल दे। यही सपना तो हमारे संविधान निर्माताओं ने देखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+