मुंबई: वडाला में ऑयल टैंकर में लगी आग, 1 की मौत और 1 घायल
मुंबई। महाराष्ट्र के दक्षिणी मुंबई में सोमवार देर रात एक पेट्रोल टैंकर में आग लगने से एक की मौत और एक अन्य शख्स बुरी तरह से जलकर घायल हुआ है। यह हादसा मुंबई के वडाला क्षेत्र में हुआ है, जहां एक ऑयल टैंकर और एक अन्य वाहन के बीच टक्कर हो गई। टक्कर लगने के तुरंत बाद टैंकर में आग लग गई।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रात 10.45 बजे यह घटना घटी है। टक्कर लगते ऑयल से भरे टैंकर में आग लग गई। इस घटना के बाद मौक पर ही ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्त आग लपटों में जुलस गया।
यह घटना मुंबई के वडाला के भक्ति पार्क में हुई है। आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौक पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications