एडल्ट वेबसाइट पर चैटिंग का लालच ले डूबा 4 लाख रुपए
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक 50 साल के सरकारी कर्मचारी को एक एडल्ट वेबसाइट पर चैटिंग करना बहुत महंगा पड़ गया। इस चैटिंग की वजह से उसके अकाउंट से करीब 4 लाख रुपए उड़ा लिए गए।

पुलिस इंस्पेक्टर वीके खान्त के मुताबिक, क्राइम ब्रांच सेल ने कहा है कि पीड़ित व्यक्ति ने एक एडल्ट वेबसाइट खोली, जहां पर उसे कुछ लोगों से चैट करने का ऑफर दिया गया।
इस चैट के लिए 100 रुपए का भुगतान करना था। पीड़ित ने अपने भारतीय स्टेट बैंक के अकाउंट से 100 रुपए बताए गए अकाउंट में ट्रांसफर करने की कोशिश की। इसके लिए उसने ओटीपी जनरेट किया, लेकिन भुगतान नहीं हो सका।
पीड़ित का कहना है कि उसी रात उसके खाते से 4.05 लाख रुपए उस फर्जी अकाउंट में ट्रांसफर हो गए। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़ित व्यक्ति को फोन करके धमकाया भी कि वह पुलिस को इस बारे में कुछ न बताए।
पुलिस इंस्पेक्टर खान्त का कहना है कि उनके पास वह फोन नंबर भी है, जिससे फोन आया था और वह अकाउंट नंबर भी है, जिसमें पैसे ट्रांसफर हुए हैं। उन्होंने कहा है कि जल्द ही वह इस केस को सुलझा देंगे।












Click it and Unblock the Notifications