एक चपरासी ने बीजेडी को दिया 1 करोड़ रुपए का चंदा!
भुवनेश्वर। यूं तो राजनीतिक पार्टियों में मिलने वाले चंदे पर हमेशा ही सवाल खड़े होते रहे हैं, लेकिन उस समय मामला और भी संगीन हो जाता है, जब यह पता चलता है कि किसी चंद हजार रुपए कमाने वाले शख्स ने करोड़ों रुपए चंदे में दे दिए। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है बीजू जनता दल के बारे में। इस पार्टी को भी एक ऐसे शख्स ने 1 करोड़ रुपए का चंदा दिया है, जो हर महीने सिर्फ चंद हजार रुपए ही कमाता है।

Recommended Video

अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ के मुताबिक, बीजू जनता दल के मुख्यालय में ही काम करने वाले एक चपरासी ने 1 करोड़ रुपए का चंदा दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही यह 1 करोड़ रुपए का चंदा सवालों के घेरे में है। हालांकि, बीजेडी ने इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए फर्जी करार दिया है।
चैनल की खबर में बैंक से जुड़े दस्तावेंजों के हवाले यह कहा गया है कि बीजू जनता दल के मुख्यालय में ही काम करने वाले पूर्ण चंद्र पाढी नाम के चपरासी ने पार्टी के खाते में एक करोड़ रुपए जमा कराए हैं। वहीं दूसरी ओर, पाढी ने इस बात से इनकार कर दिया है। पाढी के अनुसार पार्टी फंड के लिए इकट्ठा किए गए पैसों को ही पार्टी के खाते में जमा कराया गया है।
इस मामले पर बीजेडी के प्रवक्ता प्रताप देब ने कहा है कि यह कोई नई बात नहीं है। पिछले साल भी ओडिशा विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर चर्चा हुई थी, जिसमें भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने भी हिस्सा लिया था। प्रताप देब ने किसी भी तरह की गलत ट्रांजेक्शन होने की बात को गलत करार दिया है।
-
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार को इन 5 योजनाओं ने बनाया देश का 'सुशासन बाबू', केंद्र ने भी किया लागू -
Bihar Next CM: मुख्यमंत्री की रेस में पिछड़े सम्राट चौधरी! BJP की बैठक छोड़ अचानक नीतीश से मिलने क्यों पहुंचे? -
Rupali Chakankar की बहन प्रतिभा स्वयंभू बाबा आशोक खरात केस में फंसी, 132 फर्जी खाते, 62 करोड़ का लेनदेन -
Bihar New CM: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट की ताजपोशी! पूरा 'गेमप्लान' लीक, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल -
Punjab AAP: वोल्वो, HVS और नई बसें यात्रियों की सुविधा बढ़ाएंगी: हरपाल सिंह चीमा -
Bengal Election से पहले नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस TMC में शामिल, BJP के लिए कितना बिगड़ेगा समीकरण? -
Chhattisgarh: कांकेर में 5 लाख की इनामी तेलुगू महिला कमांडर रुपी ढेर, बस्तर के जंगलों में चलता था सिक्का -
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला -
US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ












Click it and Unblock the Notifications