जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने किया ढेर
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ सेक्टर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात एक शख्स एलओसी पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी बीएसएफ के जवानों ने उसे गोली मारकर ढेर कर दिया। मारे गए घुसपैठिए की आयु साठ साल के करीब बताई जा रही है। उसके पास से पाकिस्तानी 20 रुपये और मुल्तान की एक टॉफी मिली है।

सोमवार सुबह तीन बजे के करीब सांबा जिले के रामगढ़ की एसएम पुर अग्रिम चौकी पर सर्तक बीएसएफ जवानों ने अंधेरे की आड़ में सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को नाइट विजय डिवाईस पर देख लिया। उसके पास आने पर जवानों ने उसे रूकने की चेतावनी दी। चेतावनी अनसुना कर वापस भागने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया।
आशंका जताई जा रही रही है कि मारा गया घुसपैठिया आतंकवादियों का गाइड भी हो सकता है। घुसपैठिए की पहचान नहीं हो पाई है। बीएसएफ के जवानों ने आगे की कार्रवाई के लिए शव को पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं दूसरी ओर सरकार ने संसद में मंगलवार को जानकारी दी और बताया कि जम्मू और कश्मीर में 2019 की पहली छमाही में सीमापार घुसपैठ 43 प्रतिशत तक कम हो गई है। सरकार के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान सीमा पर कांटेदार तार की बाड़ लगाने का काम मार्च 2020 तक पूरा हो जाएगा।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications