Pradyuman Murder Case में नया मोड़, एक और छात्र हो सकता है गिरफ्तार

Recommended Video

    Pradyuman Case में नया खुलासा, जल्द गिरफ्तार होगा एक और आरोपी छात्र । वनइंडिया हिंदी

    गुरुग्राम। हरियाणा स्थित गुरुग्राम में भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न हत्याकांड में आए रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले मेंं एक और छात्र गिरफ्तार हो सकता है। यह छात्र भी स्थानीय सोहना का ही निवासी है। गुरुवार शाम (9 नवंबर) को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एक टीम इस छात्र के घर का लोकेशन देखने गई थी। सूत्रों के अनुसार दूसरे छात्र को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। संभावना इस बात की भी व्यक्त की जा रही है कि परिजनों से ही कहा जाए कि वो छात्र को दिल्ली ले आएं। CBI की जांच के दौरान मामले में नया मोड़ आया था। CBI ने हरियाणा पुलिस की थ्योरी को खारिज करते हुए Ryan International School के ही कक्षा 11वीं के ही छात्र को गिरफ्तार किया था। CBI ने कहा था कि छात्र ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है।

    आज रिक्रिएट होगा सीन

    आज रिक्रिएट होगा सीन

    मिली जानकारी के अनुसार जिस छात्र को गिरफ्तार किया गया है उससे यह भी पूछा जाएगा कि उसने इस हत्या के बारे में किसे किसे बताय था। जिनका भी नाम सामने आएगा, सभी से पूछताछ होगी। मिली जानकारी के अनुसार CBI आज फिर से सीन रिक्रिएट कराएगी।

    स्कूल प्रबंधन के अधिकारी भी आएंगे घेरे में!

    स्कूल प्रबंधन के अधिकारी भी आएंगे घेरे में!

    सूत्रों के अनुसार आरोपी छात्र ने भी और एक छात्र का नाम लिया है। इतना ही नहीं स्कूल प्रबंधन से जुड़े कुछ अधिकारी भी घेरे में आ सकते हैं। CBI जांच टीम में शामिल एक अधिकारी ने कहा कि थोड़े दिनों में कुछ और लोग हिरासत में लिए जा सकते हैं। सभी से सख्ती से पूछताछ होगी ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

    CBI ने किया यह दावा

    CBI ने किया यह दावा

    CBI का दावा है कि प्रद्युम्न को 11वीं के बच्चे ने सिर्फ इसलिए मार दिया, ताकि परीक्षाएं ना हो सकें। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि 11वीं का वह बच्चा पैरेंट-टीचर मीटिंग को भी टालना चाहता था। सीबीआई ने कहा है कि उन्होंने यह निष्कर्ष साइंटिफिक सबूतों को ध्यान में रखते हुए निकाला है। 11वीं के छात्र में यह हत्या इसलिए ही की ताकि परीक्षाएं रद्द हो जाएं।

    जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड से मिली है रिमांड

    जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड से मिली है रिमांड

    बुधवार (8 नवंबर) को CBI ने 11 वीं के छात्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया था, जहां से तीन दिन की रिमांड मिली जो 9 नवंबर से शुरू हो गई। सीबीआई ने कहा है कि उन्होंने यह निष्कर्ष साइंटिफिक सबूतों को ध्यान में रखते हुए निकाला है। 11वीं के छात्र में यह हत्या इसलिए ही की ताकि परीक्षाएं रद्द हो जाएं।

    मैने बस मार दिया!

    मैने बस मार दिया!

    पूछताछ में CBI से 11वीं के छात्र ने कहा किमुझे कुछ समझ नहीं आया। मैं पूरा तरह खाली हो गया था। मैंने बस उसे मार डाला। CBI के एक अधिकारी ने कहा किउस दिन किसी न किसी को तो मरना ही था। वो इस तैयारी के साथ आया था कि किसी ना किसी पर हमला करेगा। प्रद्युम्न, गलत समय पर गलत जगह पहुंच गया।'

    जल्द दाखिल हो चार्जशीट

    जल्द दाखिल हो चार्जशीट

    प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर के वकील सुशील टेकरीवाल ने कहा-'हमने सीबीआई से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की मांग की है। आशंका है कि इस मामले में कोई गहरी साजिश हो। पिंंटो परिवार भी इस साजिश का हिस्सा हो सकता है।' सुशील ने कहा कि हम चाहते हैं कि आरोपी छात्र के साथ वयस्क की तरह पेश आया जाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

    परिजनों को पुलिस की थ्योरी पर नहीं था यकीन

    परिजनों को पुलिस की थ्योरी पर नहीं था यकीन

    गौरतलब है कि प्रद्युम्न के परिजनों को हरियाणा पुलिस की थ्योरी पर पहले से यकीन नहीं था। वो मामले की CBI जांच चाहते थे। जब CBI जांच के बाद घटना में यह मोड़ आया तो प्रदु्यम्न के पिता वरुण ठाकुर ने कहा कि इन सबके बावजूद मामले के कुछ अनसुलझे पहलू हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+