मां ने शादी की पार्टी में पहनी ऊंची हील की सैंडल, बेटे की मौत की वजह बनी
मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के कल्याण परिसर में ऊंची हील की सैंडल महिला के बेटे की मौत की वजह बन गई। बिल्डिंग के दूसरे माले से नीचे उतर रही महिला ऊंची हील सैंडल पहनी थी, जिससे महिला का संतुलन बिगड़ा और उनके गोद से छह माह का बेटा नीचे गिर गया। यह घटना कल्याण परिसर के रामबाग इलाके के मातोश्री हॉल में घटी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार, कल्याण परिसर के मातोश्री हॉल में शेख परिवार शादी के लिए आये थे। शादी खत्म होने के बाद फेमिदा शेख अपने बेटे मोहम्मद शेख को लेकर दूसरे मंजिले से नीचे उतर रही थी। तभी ऊंची हील की सैंडल से महिला का संतुलन बिगड़ा और महिला के हाथ से बेटा मोहम्मद शेख नीचे जा गिरा।
इस घटना में मोहम्मद शेख घायल हुआ, उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन तब तक मोहम्मद शेख की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications