VIDEO: ड्राइवर ने लंगूर से चलवाई बस, अटकी यात्रियों का सांसें
अक्सर बस ड्राइवरों की लापरवाही की खबरें देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बस ड्राइवर ने तो सभी हदें ही पार कर दी हैं। कर्नाटक स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के एक बस ड्राइवर ने स्टेरिंग व्हील पर एक लंगूर को बैठा दिया।
बेंगलुरू। अक्सर बस ड्राइवरों की लापरवाही की खबरें देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बस ड्राइवर ने तो सभी हदें ही पार कर दी हैं। कर्नाटक स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के एक बस ड्राइवर ने स्टेरिंग व्हील पर एक लंगूर को बैठा दिया। ड्राइवर लंगूर को स्टेरिंग व्हील पर बैठाकर ही काफी देर तक गाड़ी चलाता रहा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है।

कर्नाटक के दावनगेरे से एक चौंका देने वाला वीडियो वायरल हो गया है। यहां कर्नाटक स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KSRTC) के एक ड्राइवर ने कई यात्रियओं की जान खतरे में डाल दी। ड्राइवर ने खुद गाड़ी चलाते-चलाते स्टेरिंग व्हील एक लंगूर को थमा दी और फिर वो काफी देर तक उसपर बैठा रहा। वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ड्राइवर अपनी सीट पर बैठ कर गाड़ी चला रहा है और एक लंगूर स्टेरिंग व्हील पर बैठा है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: 500 फीट ऊंचे पुल पर जंप करते वक्त जब खुल गई सेफ्टी कॉर्ड
1:13 सेकेंड लंबे इस वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि गाड़ी ड्राइवर नहीं, लंगूर ही चला रहा है। यात्रियों की जान खतरे में डालने पर बस ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया है। एक खबर के मुताबिक ड्राइवर को ड्यूटी से निकाल दिया गया है और डिविजनल सिक्योरिटी ऑफिसर को मामले की जांच की रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोगों ने ड्राइवर पर लोगों की जान से खेलने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें: महिला के होठों के इशारे से पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने भांप लिया खतरा और उसके बाद...












Click it and Unblock the Notifications