अफगानिस्‍तान में अमेरिकी हमले में तबाह हुआ मिनी केरल, 21 लोगों की मौत की खबरें

भारत की एजेंसियों का दावा अफगानिस्‍तान में हुए अमेरिकी हमले में मारे गए हैं केरल के भी कुछ लोग। कहा जा रहा है कि 20 से 26 लोगों की मौत जिसमें आईएसआईएस का रिक्रूटर भी शामिल।

नई दिल्‍ली। अमेरिका की ओर से अफगानिस्‍तान के नानगारहार प्रांत में मोआब नामक जो बम गिराया है, उसमें केरल के भी कुछ लोगों मारे गए हैं। ऐसा दावा देश की इंटेलीजेंस एजेंसियों की ओर से किया जा रहा है। एजेंसियों को शक है कि इस हमले में एक 'मिनी केरल' पूरी तरह से तबाह हो गया है। आपको बता दें कि पिछले वर्ष केरल के 21 नागरिक लापता हो गए थे। एजेंसियों का दावा है कि इन्‍होंने अफगानिस्‍तान के नानगारहार में ही शरण ली हुई थी।

अफगानिस्‍तान में अमेरिकी हमले में तबाह हुआ मिनी केरल, 21 लोगों की मौत की खबरें

एक नागरिक के मौत की पुष्टि

इन सभी लोगों को जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, आईएसआईएस के अफगानिस्‍तान मॉड्यूल की ओर से लालच दिया गया था। आईएसआईएस अफगानिस्‍तान में खलीफा शासन स्‍थापित करने की प्रक्रिया में था और इसके लिए उसे भारतीयों की तलाश था। इंटेलीजेंस ब्‍यूरों (आईबी) के अधिकारियों के मुताबिक जो जानकारी उनके पास है उसके मुताबिक केरल के सभी लोग इसी प्रांत में थे और हो सकता है कि वे इस हमले का निशाना बन गए हों। हालांकि अभी एक ही भारतीय के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मारा गया शख्स का नाम मुर्शीद है और वो केरल का रहने वाला था। इससे पहले भी अफगानिस्तान में हुए ड्रोन हमले में एक भारतीय मारा गया था। भारत में अधिकारी फिलहाल इस बात की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं कि हमले की वजह से कितना नुकसान हुआ होगा।

केरल पर आईएसआईएस की नजरें

अभी तक अमेरिका की ओर से कोई भी आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। अधिका‍रियों के मुताबिक यह कहना गलत होगा कि भारत के नागरिक इस इलाके में नहीं थे या फिर वे इस हमले का निशाना नहीं बने हैं। आईएसआईएस कई वर्षों से अफगानिस्‍तान में अपना मॉड्यूल सेट-अप करने की कोशिशों में लगा हुआ है। केरल के कई युवा उनके निशाने पर हैं और कई युवा संगठन में भी शामिल हो गए हैं। जांच में शामिल अधिकारियों के मुताबिक आईएसआईएस के लिए लिए केरल से युवाओं की भर्ती करना काफी आसान हो गया था। अईएसआईएस केरल के युवाओं को विलायत खोरसान नामक संगठन का हिस्‍सा बनाने वाली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+