दिल्ली: बीच सड़क युवक को गोलियों से भूना, गैंगवार का Live Video
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को बीच सड़क सरेआम गोलियों से भून डाला। घटना दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 11 की बताई जा रही है। बदमाशों ने एक युवक पर फिल्मी अंदाज में सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर गोली मारी। रोहिणी इलाके में हुई इस गैंगवार की वजह से स्थानीय लोगों खौंफ में हैं। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश किस तरह वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

शुक्रवार शाम को हुई गैंगवार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे दिल्ली के खेड़ा खुर्द गांव का रहने वाला मनीष अपने साथियों के साथ एसेंट कार में सवार होकर कहीं जा रहा था। जब उसकी कार सेक्टर 11 की तरफ से गुजर रही थी, ठीक उसी समय एक कार ने उसे ओवरटेक किया और उसकी कार के सामने लाकर रोक दी। जिसमें से कुछ लोग निकले और फायरिंग शुरू कर दी। मनीष गाड़ी में अपने दोस्तों को छोड़कर भागने लगा, तभी पीछा कर रहे लोगों ने उसे गोली मारी जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।
सीसीटीवी में कैद हुआ गैंगवार
इसके बाद उन लोगों ने चार गोलियां मारी। ये पूरी घटना उस सड़क पर एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। CCTV फुटेज में कैद हुई गैंगवार की तस्वीरों में साफ़ दिख रहा है कैसे हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यक्ति पर कई राउंड फायर किया और इसके बाद मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि, करीब 17 राउंड फायरिंग इस युवक के ऊपर की गई थी। घायल युवक को अंबेडकर अस्पताल में ले जाया गया जहां से फोर्टिस अस्पताल शालीमार बाग के लिए रेफर किया गया।

गैंगवार के समय गली में कई बच्चे खेल रहे थे
सूचना के बाद मौके पर पहुंची केएनकाटजू मार्ग थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है और मौके पर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। बताया जा रही है कि, कई गोलियां कार के बोनट और कार के अन्य हिस्सों में लगी हैं। जबकि चार गोलियां मनीष को लगी हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। बताया जा रहा है कि, जिस वक्त ये गैंगवार हुई उस समय गली में कई बच्चे खेल रहे थे और कई लोग मौजूद थे। लेकिन गोलियां की आवाज सुना सभी वहीं से भाग खड़े हुए।
अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications