दिल्ली: महिला के कान काट कर कुंडल ले गए चोर, करवानी पड़ी सर्जरी

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आए दिन स्नैचिंग की खबरें सामने आ रही है। मंगलवार को दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक चोर सरेआम एक महिला के कानों से सोने की बालियां तोड़कर फरार हो गया। झपटमारी के दौरान बदमाश ने महिला के कान की बाली इस कदर खींची कि उनके दोनों कान कई जगह से कट गए। दर्द से तड़पती महिला लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। घटना उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के नजदीक की है। महिला का नाम वंदना शर्मा बताया जा रहा है।

दोनों कान कट जाने के बाद 10 मिनट तक सड़क पर दर्द से कराहती रही

दोनों कान कट जाने के बाद 10 मिनट तक सड़क पर दर्द से कराहती रही

महिला के दोनों कान कट जाने के बाद 10 मिनट तक सड़क पर दर्द से कराहती रही, लेकिन कोई भी शख्स उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। भीड़ वहां खड़े होकर तमाशा देखती रही। पीड़ित महिला खुद जैसे-तैसे पास के अस्पताल पहुंची। कान बुरी तरह कट जाने के कारण उन्हें चिकित्सकों ने बड़े अस्पताल में जाने की सलाह दी। इसके बाद वंदना ने फोन कर अपनी बेटी को बुलाया। उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके दोनों कानों की प्लास्टिक सर्जरी की गई।

रिश्तेदार के अंतिम संस्कार घर से लौट रही थीं वंदना

रिश्तेदार के अंतिम संस्कार घर से लौट रही थीं वंदना

उत्तम नगर निवासी वंदना मंगलवार शाम 6 बजे नॉर्थ दिल्ली के एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार घर से लौट रही थीं। जब वे उत्तम नगर बस टर्मिनल से उतरकर घर के तरफ जा रही थीं तभी अचानक पीछे से आए एक युवक ने उनके दोनों कानों के कुंडल को जोर से खींचा। एक कान का कुंडल तो तुरंत निकल गया, लेकिन दूसरा फंस गया। चोर ने दुबारा से फिर झटका मारा तो कान को चीरता हुआ कुंडल उसके हाथों में आ गया। चोर घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गया।

सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर मिली

सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर मिली

बीच सड़क पर वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाने लगीं, लेकिन कोई भी शख्स आगे नहीं आया। अस्पताल में प्रथामिक उपचार के बाद उन्हें डॉक्टरों ने सलाह दी वे बड़े अस्पताल में जाएं। इसके बाद उनकी दूसरे अस्पताल में सर्जरी करवाई गई है। पुलिस ने बयान के आधार पर लूट का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मौके पर एक सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर मिली है, जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+