'मैं अल्लाह के नाम पर कुर्बानी दे रहा हूं', बकरीद पर शख्स ने खुद का गला काटा, कहां का है मामला?
Bakrid 2025: बकरीद के मौके पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार (7 मई को 60 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कथित रूप से खुद का गला रेतकर कुर्बानी देने की कोशिश की। मृतक की पहचान ईश मोहम्मद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने घर के बाहर बनी एक झोपड़ी में करीब एक घंटे तक खून बहने के बाद दम तोड़ दिया।
परिवार को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दरअसल, ये मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से सामने आया है। जहां पर 60 वर्षीय एक बुजुर्ग ने अल्लाह के नाम पर खुद का गला काट कर कुर्बानी दे दी।

सुसाइड नोट में क्या लिखा है?
पुलिस को मौके से एक हाथ से लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा, एक आदमी जिस बकरे को अपने बच्चे की तरह पालता है, उसी को अल्लाह के नाम पर कुर्बान करता है। मैं अल्लाह और उसके रसूल के नाम पर अपनी कुर्बानी दे रहा हूं। किसी ने मेरा कत्ल नहीं किया है। सुकून से मिट्टी देना, किसी से डरना नहीं है। जिस जगह खूंटा है उसी जगह पर मेरी कब्र होना चाहिए।
ये भी पढ़ें Marine Drive Viral Video: पटना की मरीन ड्राइव पर पूर्व प्रेमी और प्रेमिका के बीच फिल्मी स्टाइल में हुई झड़प
मामले की जांच जारी
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच और फोरेंसिक साक्ष्य से यह स्पष्ट होता है कि घाव खुद से लगाए गए हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी प्रक्रिया के तहत पंचनामा किया जा रहा है। साथ ही, पुलिस सुसाइड नोट की प्रामाणिकता की जांच कर रही है और अन्य सभी संभावित पहलुओं को भी गंभीरता से देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications