दिल्ली एयरपोर्ट लाइन पर मिला महीनों पुराना शव पुलिस के लिए बना रहस्य
Recommended Video

नई दिल्ली। सबसे सुरक्षित समझी जाने वाली दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो लाइन पर एक व्यक्ति का महीनों पुराना क्षत-विक्षत शव मिला है। यह शव नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों के बीच से बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक यह शव चार से पांच महीने पुराना हो सकता है क्योंकि पुलिस को सिर्फ कंकाल ही मिला है। लेकिन पुलिस के यह एक गुत्थी बनी हुई है कि यह व्यक्ति या उसका शव यहां कर पहुंचा कैसे और इसकी मौत की वजह क्या है। दिल्ली मेट्रो स्टाफ को कंकाल 9 फरवरी को मिला था। जब वे रूट की जांच कर रहे थे।

शव स्टेशन से 300 मीटर की दूरी पर मिला
पुलिस के मुताबिक जब मेट्रो के अधिकारी रूट की जांच कर रहे थे तभी उन्हें दोनों लाइनों के बीच में भयानक गंध का एहसास हुआ। तो वे उस जगह गए, उन्हें वहां एक क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस के मुताबिक, 9 फरवरी को रात 1.30 बजे नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के स्टेशन नियंत्रक नियमित रखरखाव के लिए सुरंग के अंदर गए हुए थे। शव स्टेशन से 300 मीटर की दूरी पर मिला है। आपको बता दें कि ट्रैक की नियमित जांच होती है। लेकिन सवाल यह है कि स्टाफ ने इसे महीनों तक कैसे मिस कर दिया। वहीं रेलवे की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ पर सवाल उठ रहे है।

सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिलेगी मदद
डीएमआरसी ने कहा कि जहां से शरीर पाया गया था वह इलाका पटरियों से दूर है। यह क्षेत्र एक क्रॉस-पेसेज के आपातकालीन शाफ्ट में है। जो ग्राउंड लेवल पर खुलता है और यह एक नियमित परिचालन क्षेत्र में नहीं है। इस जगह तक केवल ग्राउंड लेवल से ही पहुंचा जा सकता है। वही एक अहम बात यह भी है कि एयरपोर्ट रेलवे का प्लेटफार्म स्क्रीन डोर से बंद है। जहां से ट्रेक पर जाना असंभव है। वहीं सीसीटीवी से भी अब कोई मदद नहीं मिल सकती है क्योंकि स्टाफ 30 दिन पुरानी फुटेज को हटा देता है। किसी को नहीं पता कि वह शख्स सुरंग में कैसे पहुंचा?

शव पुलिस के लिए बना रहस्य
शव मिलने के बाद पुलिस को बुलाया गया। दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया। एक फोरेंसिक टीम को नमूने एकत्र किए ताकि शव की पहचान हो सके। पुलिस ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि यह व्यक्ति स्टेशन के माध्यम से सुरंग में प्रवेश हुआ है। क्योंकि प्रवेश अधिकृत कर्मचारियों तक ही सीमित है। पुलिस ने कहा कि किसी भी स्टाफ के सदस्य के गुमशुदा होने की कोई शिकायत नहीं हुई है। इसलिए सीआईएसएफ या मेट्रो का कर्मचारी तो नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications