गाय से दुराचार करते पकड़ा गया युवक, सांप्रदायिक तनाव, थाने को घेरा
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाय से दुराचार के बाद सतपुली में दोनों समुदाय के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई।
पौड़ी। देवभूमि उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल के नगर पंचायत सतपुली क्षेत्र में एक बार फिर से बवाल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाय से दुराचार के बाद सतपुली में दोनों समुदाय के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई।

विशेष समुदाय के युवक द्वारा गाय के साथ दुराचार का आरोप लगाते हुए एबीवीपी की अगुवाई में सैंकड़ो लोगों ने सतपुली थाने को घेर लिया। फिलहाल एसडीएम प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। एसपी भी मौके के लिए रवाना हो गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दूसरे समुदाय के युवक को कुछ लोगों ने गाय के साथ दुराचार करते हुए पकड़ लिया। युवक को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया और इस घटना के विरोध में सतपुली बाजार को बंद करा दिया।
पुलिस फोर्स को सतपुली में तैनात किया गया है। इससे पहले भी जुलाई में फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सांप्रदायिक बवाल हुआ था जिसे शांत करने में प्रशासन के पसीने छूट गए थे।












Click it and Unblock the Notifications