इनके लिए टिकट रिजर्वेशन में रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, पढ़िए
इलाहाबाद। भारतीय रेलवे में अब किन्नरों के लिये एक बड़ा बदलाव किया जा रहा है। यह बदलाव रिजर्वेशन प्रक्रिया में होगा। किन्नरों को अब रिजर्वेशन फार्म भरते समय न तो शर्मिन्दा होना पड़ेगा और न ही जेंडर कॉलम को देखकर परेशान होना पड़ेगा क्योंकि रेलवे की नई व्यवस्था के तहत किन्नर भी अपना जेंडर फार्म पर लिख सकेंगे। उन्हें जेंडर वाले कॉलम में 'टी' लिखना होगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने बताया की रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कामर्शियल मैनेजर को पत्र जारी कर दिया है। अब यह व्यवस्था बदलाव के रूप में लागू हो जायेगी। दरअसल अभी तक रेलवे रिजर्वेशन फार्म में अपने नाम और उम्र के बाद जेंडर कॉलम में पुरुष य महिला लिखना होता है लेकिन किन्नरों के समक्ष परेशानी आती थी कि वह जेंडर वाले कॉलम में क्या लिखें। इस समस्या को रेलवे ने हल करते हुए जेंडर वाले कॉलम में 'टी' लिखने की व्यवस्था दी है।
क्या कह रहे अधिकारी
रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विक्रम सिंह ने बताया की अब किन्नरों को जेंडर वाले कॉलम में मेल/फीमेल नहीं लिखना पड़ेगा. बल्कि वह 'टी' (ट्रांसजेंडर) लिख सकेंगे। नई व्यवस्था को तत्काल लागू करने संबंधी आदेश उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद समेत सभी जोनल रेलवे के पीसीसीएम को भेजा गया है। अब जब नये रिजर्वेशन फॉर्म छापेंगे तो उनमें पहले से ही कॉलम में टी ऑप्शन भरने की व्यवस्था होगी। इसके लिए रिजर्वेशन इन्फॉर्मेशन सिस्टम काम कर रहा है। जल्द ही स्टेशन पर नए फॉर्म भी उपलब्ध होंगे।












Click it and Unblock the Notifications