तेंदुए का दांव पड़ा उल्टा, गायों ने ही हमला कर ले ली उसकी जान
नई दिल्ली। तेंदुए के हमले की खबर अक्सर आती रहती है। लेकिन इस बार मामला कुछ उल्टा है। इस महाराष्ट्र के अहमदनगर में ऐसी घटना सामने आई है जहां गुस्साई गायों के झुंड ने एक तेंदुए को मार डाला है। यह घटना अहमदनगर के उमरी बालापुर की है। जहां शनिवार देर रात गायों ने एक तेंदुएं को मार डाला। इस घटना से स्थानीय भी हैरान हैं क्योंकि पहले ऐसा कभी देखने को नहीं मिला।

दरअसल एक आश्रय में लगभग 30 से 35 गाये थीं। ऐसे में तेंदुआ शिकार करने के चक्कर में उन गायों के गौशाला में प्रवेश कर गया ताकि वो दुधारी गायों का शिकार कर सके। लेकिन गायों के झुंड ने उल्टा तेंदुए को चारों तरफ से घेर पर उसी पर हमला कर दिया। गायों के हमले में तेंदुए को अपनी जान गवानी पड़ी। हैरानी का बात ये हैं कि जब गायों ने तेंदुए पर हमला किया तो उसके नजदीक एक और तेंदुआ था लेकिन वो डर का जंगल में भाग गया। उमरी-बालापुर के करवड़ी क्षेत्र में सौरभ रावसाहेब गायों के लिए मुफ्त गौशाल चलाते हैं। जहां 30-35 गाय हैं।
शनिवार रात करीब 8.30 बजे एक तेंदुआ पीछे के दरवाजे से गौशाला में प्रेवश करने में कामयाब रहा। लेकिन जैसे ही वो गायों के बीच में पहुंचा गायों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद तेंदुआ इधर उधर भागने लगा लेकिन वापस निकलने में सफल नहीं हुआ और गायों के झुंड ने उसे अपने बीच में ले लिया और मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने तुरंत वन विभाग को घटना की जानकारी दी।जब वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने एक डेढ़ साल के नर तेंदुए को गायों के पैरों के नीचे मृत देखा। तेंदुए के हमले में एक बछड़ा भी घायल हो गया।
यह भी पढ़ें- मां से बहस हुई तो बेटे ने कर दी हत्या, डेड बॉडी के टुकड़े-टुकड़े कर रख दिए फ्रिज में












Click it and Unblock the Notifications