तीसरी शादी के चक्कर में जेल पहुंचा युवक, भाई को दूल्हा बनाकर भेजा था बारात में
रांची। झारखंड में शादी से जुड़ा बड़ा ही विचित्र मामला सामने आया है। तीसरी शादी करने जा रहे दूल्हे को उसकी दो पूर्व पत्नियों की शिकायत गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसने तीसरी लड़की से शादी के लिए अपनी जगह अपने भाई को दूल्हा बनाकर भेज दिया। लड़की पक्ष को जब इसकी जानकारी हुई वे उग्र हो गई उन्होंने दूल्हे और उसके रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। इसके बाद बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।

तीसरी शादी की भनक अन्य दो पत्नियों को लगी
कमलपुर के मो. दाउद की बेटी की शादी पश्चिम सिंहभूम के नोवामुंडी के मो. करीम अंसारी के साथ तय हुई। शादी की तारीख छह फरवरी तय की गई। दुल्हन के पिता मो. दाउद ने बुधवार को शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली थी। बारात जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसकी भनक पूर्व की दोनों युवतियों को लग गई। दोनों नोवामुंडी महिला थाने पहुंच गईं। पुलिस को युवक की तीसरी शादी के में शिकायत की। पुलिस ने करीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

दूल्हे ने अपनी जगह बारात में भेजा भाई
करीम का मामला थाना पहुंच जाने के कारण दूल्हे की जगह उसके भाई को तैयार कर बारात भेजा गया। जब इसकी भनक लड़की पक्ष को लगा तो बारातियों को जमशेदपुर में रोक लिया। लड़की के पिता ने कहा कि अगर इस तरह का मामला था तो उन्हें पहले क्यों नहीं बताई गई। शादी के इंतजाम में डेढ़ लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसकी भरपाई कर दें। दूल्हे के भाई समेत चार बाराती को गांव में ही रोक कर रखा गया है। कहा गया कि जब तक रुपये नहीं मिलेंगे, तब तक चारों गांव में मेहमान बनकर रहेंगे।

दो पत्नियां साथ रहने पर हुईं राजी
करीम के साथ उसकी दो पत्नियां रहती थीं। उन्होंने पुलिस को बताया था कि अगर करीम तीसरी शादी नहीं करता है तो उन्हें अभी भी करीम के साथ रहने में कोई दिक्कत नहीं हैं। करीम पिछले छह-सात वर्षों से अपनी दो पत्नियों के साथ रह रहा था। करीम की पहली शादी नोआमुंडी की एक लड़की से हुई थी, और दूसरी शादी पास के कुमिरता गाँव की एक आदिवासी लड़की से हुई है।












Click it and Unblock the Notifications