बीवी और दो बेटियों की हत्या कर पति ने की खुदकुशी, पूरा परिवार तबाह
पंढरपुर। महाराष्ट्र के पंढरपुर में एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या करके आत्महत्या करने की घटना हुई है। मालशिरस तहसील के पिलीव घाट में यह खौफनाक मामला हुआ है। मंगलवार की सुबह इस घटना का पता चला। इस घटना की वजह से पूरे इलाके में खलबली मच गई है।

पिलीव घाट में सुभाष श्याम राव आनुसे (उम्र 35), पत्नी स्वाती सहित दो बेटियों की लाश बरामद हुई है। पत्नी स्वाती को सिर पर पत्थर से वार करके हत्या की गई है। दोनों बेटियां सविता और प्राजक्ता को फांसी पर लटकाया गया है। पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या करने के बाद सुभाष आनुसे ने फांसी लगाकर खुद आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्नी के सिर को पत्थर से बुरी तरह कुचलकर हत्या करने के बाद सुभाष ने अपनी दोनों बेटियों को फांसी पर लटकाकर मार दिया। उसके बाद खुद के गले में फांसी का फंदा लटकाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना को लेकर लोग अलग-अलग राय व्यक्त कर रहे हैं। यह अभी स्पष्ट तौर पर पता नहीं चला है कि आखिरकार क्या वजह थी कि सुभाष आनुसे ने इतना बड़ा कदम उठाया।
पुलिस ने इस बारे में अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं की है। सुभाष आनुसे ने आत्महत्या की है या किसी ने चारों की हत्या की है? यह गुत्थी पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी। ऐसा पुलिस का कहना है। पुलिस इस मामले की अधिक जांच कर रही है।
पर इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। पुलिस इस मामले में नागरिकों और आसपास वालों के बयान ले रही है। इस घटना से पूरा गांव सदमें में है। एक ही घर में इतनी भयानक मौत की वजह सभी जानना चाहते हैं, पर यह गुत्थी सुलझाने में समय लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications