Video: गोवा में देखते ही देखते धू-धू कर जल उठा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट
नई दिल्ली- गोवा में शुक्रवार को एक हाउसबोट देखते ही देखते जलकर राख हो गई। इस हाउसबोट पर मौजूद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ही इसके आकर्षण का मुख्य केंद्र था। ये घटना नॉर्थ गोवा के मोरजिम बीच इलाके की है, जहां नदी के बीच खड़ी इस हाउसबोट में अचानक भीषण आग लग गई। बाद में इमरजेंसी डिपार्टमेंट और फायर सर्विस वाले किसी तरह बोट तक पहुंचे भी लेकिन तब तक वह आए बोट काफी हद तक जल चुकी थी।

जलती हुई हाउसबोट का विडियो शेयर करने वाले शख्स ने बताया है कि उसमें रिनोवेशन का काम चल रहा था। जानकारी के मुताबिक जब बोट में आग लग गई तो वह बीच नदी की ओर बढ़ने लगी। फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी डिपार्टमेंट के लोगों को हाउसबोट तक पहुंचने के लिए दूसरी बोट का इस्तेमाल करना पड़ा।
राज्य सरकार के अग्नि एवं आपात विभाक के प्रवक्ता ने बात में बताया कि 'हमें सुबह 11 बजे के करीब संकट की सूचना मिली कि मोरजिम बीच के पास खड़ी एक हाउसबोट में आग लग गई थी। फायर विभाग के दो कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया।'
राहत की बात ये रही कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। अभी तक ये भी जानकारी नहीं मिल पाई है कि नदी में एंकर की गई बोट में आग कैसे लगी, जबकि उसमें तो रिनोवेशन का काम चल रहा था।
इस हाउसबोट का मुख्य आकर्षण इसमें मौजूद रेस्टोरेंट था, जो फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के नाम से चर्चित था। गोवा आने वाले टूरिस्ट इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में गोवा के लजीज खानों का लुत्फ उठाते हुए आसपास के बड़े इलाके की सैर का आनंद लेते नजर आते थे। अभी तक इसका आकलन नहीं हुआ है कि हाउसबोट के जलने से कितने का नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications