CCTV: दुर्घटना के इस वीडियो से दहला सबका दिल

कंस्ट्रक्शन साइट पर मिक्सर सीमेंट जा रहा था, अचानक ब्रेक फेल होने की वजह से ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और उसने आगे जा रहे रिक्शा में जोरदार टक्कर दे मारी।

ठाणे। सीमेंट मिक्सर और रिक्शा की जोदरार टक्कर ने लोगों का दिल दहला दिया। सीसीटीवी फुटेज में कैद ये एक्सीडेंट देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल सीमेंट मिक्सर का ब्रेक फेल होने से ये दुर्घटना हुई। जैसे ही रिक्शा को मिक्सर ने जोरदार टक्कर मारी राह चलते लोगों का दिल दहल उठा। बता दें कि ये दुर्घटना ठाणे के अंबरनाथ इलाके की है।

CCTV: दुर्घटना के इस वीडियो से दहला सबका दिल

देखिए VIDEO...

इस भीषण दुर्घटना में रिक्शाचालक, मिक्सर क्लीनर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। जिसमें 3 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। तीन लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। ये घटना अंबरनाथ के नवरे नगर परिसर में मंगलवार दोपहर को घटी। नवरे परिसर में गोदरेज कंपनी का कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। जिसके लिए सीमेंट ले जाने का काम मिक्सर किया करता था।

कंस्ट्रक्शन साइट पर मिक्सर सीमेंट जा रहा था, अचानक ब्रेक फेल होने की वजह से ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और उसने आगे जा रहे रिक्शा में जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में रिक्शाचालक की मौत हो गई।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+