ऐश्वर्या के गाने पर खूब वायरल हो रहा है इस लड़की का डांस

नई द‍िल्‍ली। टि‍प-टिप बरसा पानी गाने पर जबरदस्‍त सुर्खियां बटोर चुकीं श्रेया रेडडी सोशल मीडिया पर एक बार फिर से 'सिलसिला यह चाहत' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। यह वीड‍ियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर हो सकता है पहले तो आपको लगे क‍ि यह कोई हिपहॉप टाइप का डांस करने जा रही हैं लेकिन नजारा कुछ और ही है। पहले भी वह अपने टिप-टि‍प बरसा पानी गाने को लेकर लोगों के बीच खूब छाई रही थीं। लेकिन इस बार स‍िलसिला यह चाहत के र‍ीम‍िक्‍स वर्जन पर डांस कर भी खूब धूम मचा रही हैं।

सि‍लस‍िला यह चाहत गाने पर इस लड़की के डांस ने मचाई धूम

जहां एश्‍वर्या ने इस गाने पर बड़े ही स्‍लो मोशन में डांस स्‍टेप क‍िए थे वहीं इस बार यह बड़े ही रॉकिंग अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीड‍ियो को 11 जून को Venkat Reddy के यूट्यूब पेज पर शेयर किया था। इस वीडियो की शुरुआत में जिस तरह के म्यूजिक बज रहे हैं उसे सुनकर ऐसा लगता है कि मानो यह लड़की हिप हॉप डांस करेगी। लेकिन जब आप वीड‍ियो में आगे बढ़ेंगे तब आपको पता चलेगा क‍ि यह तो देवदास के फ‍िल्‍म का बड़ा ही खूबसूरत गाना है। इसी साल पहले 15 अप्रैल को भी यह उस समय चर्चा में रही थीं जब उन्‍होंने टिप-टिप बरसा पानी पर डांस क‍िया था। इसे दो लाख से ज्‍यादा लोगों ने देखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+