कुत्ते ने किया डेढ़ साल की बच्ची पर जानलेवा हमला, आंख निकल आई बाहर
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने इतनी बुरी तरह से काट खाया कि बच्ची की आंख ही बाहर निकल आयी। इस भयानक घटना में बच्ची की आंखें गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। यह घटना पुणे के खराडी में घटी है।

बच्चों के साथ खेल रही थी बच्ची
पुणे के खराडी परिसर में अण्णा गाडेकर रहते हैं। उनकी बच्ची घटनावाले दिन आंगन में अपने छोटे-छोटे दोस्तों के साथ खेल रही थी। तभी अचानक एक आवारा कुत्ता उनके घर के आंगन में घुस गया और बच्ची के ऊपर हमला कर दिया। बच्ची के चेहरे को नोंच खाया। किसी तरह से बच्ची की मां ने कुत्ते से बच्ची को छुड़वाया। कुत्ते ने बच्ची को इतनी बुरी तरह से काटा था कि बच्ची की आंख की पलक बाहर आ गई। पुणे के येरवडा परिसर में प्राइवेट हॉस्पिटल में बच्ची की इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

चेहरे पर कुत्ते ने किया वार
हॉस्पिटल में बच्ची की आंखों का ऑपरेशन किया गया है। इस घटना में बच्ची के चेहरे पर भी गंभीर चोटें आयी हैं। अचानक हमले की वजह से किसी को कुछ समझ में ही नहीं आया। बच्ची को कुत्ते द्वारा काटे जाने की वजह से चेहरे पर कुत्ते के दांत काफी गहरायी में गड़ गए हैं। पलकों को बुरी तरह से नोंचे जाने की वजह से बच्ची की आंख ही बाहर आ गई थी। यह हादसा देखनेवाले लोग आवारा कुत्ते के खौफ खाए हुए हैं।

इलाज पर हो चुके हैं 60 हजार खर्च
खराडी परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक काफी बढ़ चुका है. नागरिकों द्वारा आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने के लिए पुणे महानगरपालिका में काफी शिकायतें भी की जा चुकी है पर प्रशासन आवारा कुत्तों के लिए कोई भी उपाय योजना करने में नजरअंदाज कर रही है जिसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। बच्ची के इलाज में अब तक 60 हजार रुपए खर्च हो चुके हैं। बच्ची के पिता का कहना है कि इस घटना से सभी लोग काफी डरे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications