Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

JNU कैंपस के अंदर मिला पेड़ से लटका हुआ शव

पुलिस तफ्तीश में जुटी है कि यहां शव को किसने लटकाया है

नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अंदर जंगल में एक शव मिला है। शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन कर रही है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है कि यहां शव को किसने लटकाया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान रामप्रवेश के रूप में हुई है। समझा जाता है कि उसने 6-7 दिन पहले खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने बताया कि संभवत: वह कैंपस में एक मजदूर या सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था।

JNU कैंपस के अंदर मिला पेड़ से लटका हुआ विघटित शव

विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मचारी ने शाम के करीब 3 बजे पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी। विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मचारी ने पुलिस को इस घटना के बारे बताया। घटना उस वक्त सामने आई जब जेएनयू के ही एक अन्य सुरक्षा गार्ड को दक्षिण दिल्ली के जंगल वाले इलाके से सड़ी हुई लाश की बदबू आई, जिसके बाद उसने अपने साथी स्टाफ को इससे अवगत कराया। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'अपराध और फॉरेंसिक साइंस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और वे घटना की जांच कर रहे हैं।

साल 2016 में जेएनयू में मणिपुर के एक छात्र जे आर फिलेमोन का शव हॉस्टल के कमरे में मिला था। फिलेमोन पश्चिम एशिया विषय पर पीएचडी कर रहा था और मणिपुर के सेनापति जिले का रहना वाला था। फिलेमोन ब्रह्मपुत्र हॉस्टल के कमरा नंबर 171 में रह रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+