ITBP जवान ने तीन साथियों पर की फायरिंग, फिर खुद को गोली मार की आत्महत्या

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शनिवार को बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 8वीं बटालियन के एक कांस्टेबल ने फायरिंग कर दी।

श्रीनगर, 16 जुलाई : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शनिवार को बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 8वीं बटालियन के एक कांस्टेबल ने फायरिंग कर दी। उन्होंने फायरिंग कर अपने 3 साथियों को घायल कर दिया। इसके बाद उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

तीन साथी गंभीर रूप से घायल

तीन साथी गंभीर रूप से घायल

बताया जा रहा है कि जवान ने अपनी साथियों से कहासुनी के बाद फायरिंग कर दी। जिससे तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है।

तीनों की हालत खतरे से बाहर

तीनों की हालत खतरे से बाहर

सभी घायलों का कमांडो अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। हालांकि, किन बातों को लेकर कहासुनी हुई थी, अभी ये पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इस घटना से सनसनी मच गई है।

कल की घटना में दो जवानों की मौत

कल की घटना में दो जवानों की मौत

ऐसे ही एक घटना शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ के सुरनकोट से भ्रातृहत्या की खबर सामने आई थी। जिसमें 2 जवानों की मौत हो गई और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सेना के सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ के सुरनकोट स्थित 156 प्रादेशिक सेना बटालियन में शुक्रवार (15 जुलाई) सुबह हुई भ्रातृहत्या के एक मामले में सेना के दो जवान ने अपनी जान गंवाई और 2 अन्य घायल हो गए।

सेना के जवान ने कर दी थी फायरिंग

सेना के जवान ने कर दी थी फायरिंग

सेना के सूत्रों ने कहा कि भाईचारे की घटना आज सुबह 5:30 बजे हुई जब एक जवान ने अपने बैरक में तीन अन्य सैनिकों पर गोलियां चलाईं और बाद में अपने ही हथियार से खुद को पेट में गोली मार ली।

सैनिक अस्पताल में भर्ती

सैनिक अस्पताल में भर्ती

फायरिंग में कैंप के तीन जवान घायल हो गए थे, एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी स्थल पर एक सैनिक पहले से मृत पाया गया था। तीनों घायलों को उधमपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें- Char dham yatra: राज्य सरकार की मदद को केन्द्र ने बढ़ाए हाथ, एनडीआरएफ और आईटीबीपी के जवान भी रहेंगे मुस्तैद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+