सेना में कर्नल रैंक के डॉक्टर में कोरोना वायरस पाया गया: सूत्र
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण अब धीरे-धीरे देशभर में फैल चुका है। सेना के अधिकारी में भी इस संक्रमण के फैलने की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार सेना में कर्नल रैंक के डॉक्टर में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। इस डॉक्टर का कोरोना टेस्ट किया गया था, जोकि पॉजिटिव आया है। सेना के डॉक्टर का कोलकाता के कमांड अस्पताल में कोरोना टेस्ट किया गया, जोकि पॉजिटिव आया है। हाल ही में ये डॉक्टर कोलकाता से दिल्ली आए थे। टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें क्वारेंटाइन में रखा गया है और उनके तमाम सहयोगियों के लिए हर तरह की सावधानी बरती जा रही है।

भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि आज सेना के दो अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इससे खबर आई थी कि एक जवान का टेस्ट किया गया था, जोकि पॉजिटिव आया है। जिन दो लोगों का सैंपल पॉजिटिव आया है उसमे एक कर्नल रैंक के हैं जबकि दूसरे जेसीओ हैं और वह देहरादून के हैं।












Click it and Unblock the Notifications