दिल्ली के वसंत कुंज में रात एक बजे चर्च में तोड़फोड़
नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनावों के ठीक पांच दिन पहले दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज में कुछ उपद्रवियों ने एक चर्च में तोड़फोड़ की है। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार देर रात 1 बजे की है। वहीं चर्च के पादरी का कहना है कि चर्च में उपद्रवियों के एक झुंड ने तोड़फोड़ की है।

वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि चर्च में चोरी के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने बताया कि चर्च में पूजा की वस्तुओं को फेंक दिया गया है और कुछ चीजों को तोड़ दिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की गयी है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है जिससे की उपद्रवियों की पहचान की जा सके। फादर मैथ्यू का कहना है कि चर्च के पादरी ने उन्हें बताया कि चर्च के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर वहां तोड़फोड़ की गयी है। गौरतलब है कि यह पिछले साल नवंबर माह से अब तक यह चर्च पर पांचवा हमला है।












Click it and Unblock the Notifications