सोते हुए श्रमिकों को कुचल दिया कार ने
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घटी एक दर्दनाक घटना के बारे में सुन लेंगे तो रौंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल एक कार ने डिवाइडर पर सो रहे श्रमिकों को कुचल दिया। डिवाइडर पर सो रहे तेरहा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अभी उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना दिल्ली के निगमबोध घाट की है। रविवार रात करीब दस बजे ऋषि कुमार की कार डिवाइडर पर चढ़ी और श्रमिकों को कुचल दिया।

पुलिस ने बताया कि ऋषि कार चलाने के दौरान नशे धुत था। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी दिल्ली के जांगीरपुरी इलाके से पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर जा रहा था। तभी अचानक यह घटना घटी है। गौरतलब है कि आए दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने की घटनाएं राजधानी में आती रहती हैं लेकिन इन पर पाबंदी अभी तक नहीं लग पाई है।












Click it and Unblock the Notifications