बोरी में बंद हाथ-पैर बंधी लाश कॉल गर्ल की थी, हत्या की वजह जानकर होगी हैरानी

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में वेश्यावृति करनेवाली महिला द्वारा शारीरिक संबंध के लिए लड़की कम दाम में नहीं देने की वजह से महिला की हत्या करने का मामले सामने आया है। डेक्कन पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक महिला की नदी किनारे बोरी में सड़ी हुई अवस्था में लाश मिली थी। महिला के हत्यारों को आखिरकार पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच (युनिट 1) की टीम ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने सैदाब हमीद खान (23) और आबीद इमरान खान (22) को गिरफ्तार किया है। इस घटना में मीरा उर्फ सीमा संजय वाघचौरे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

हाथ में लिखे नाम से सुलझी हत्या की गुत्थी

हाथ में लिखे नाम से सुलझी हत्या की गुत्थी

पुलिस को महिला की काफी सड़ी अवस्था में लाश मिली थी, पुलिस के लिए महिला की लाश की शिनाख्त करना बहुत मुश्किल था। महिला के हाथ में संजय गोदा हुआ था, जिसकी वजह से महिला की पहचान ढूंढने में पुलिस को आसानी हुई। महिला की पहचान होते ही महिला के फोन नंबर और घर का पता पुलिस ने ढूंढ निकाला। महिला के कॉल रिकॉर्ड चेक करने में आरोपियों द्वारा बात किए जाने की जानकारी सामने आयी है। आरोपियों के नंबर ट्रेस करके पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

भागने की फिराक में थे आरोपी

भागने की फिराक में थे आरोपी

पिछले चार सालों यह दोनों आरोपी महिला को जानते थे। जब भी उन्हें शारिरिक संबंध के लिए लड़की चाहिए होती थी, तो महिला से संपर्क करते थे। हत्या वाले दिन भी दोनों महिला से पुणे के एफटीआईआई के पास एक पुरानी चॉल के पास मिले थे। महिला उस दिन भी आरोपियों को लड़की का इंतजाम करके देनेवाली थी। लेकिन रेट ज्यादा होने की वजह से आरोपी मोल भाव करने लगे थे। महिला लड़की कम दाम में सप्लाई करने से इंकार कर रही थी। महिला के साथ 1500 रुपए में डील पक्की हुई थी, लेकिन दोनों आरोपी भाव कम करने के लिए दबाव बना रहे थे।

आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी

आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी

महिला ने जब लड़की देने से इनकार कर दिया तो दोनों आरोपियों ने गुस्से में आकर महिला का गला दबाकर हत्या कर दी और हत्या करने के बाद महिला के हाथ पैर बांधकर बोरी में बंद करके नदी में फेंक दी थी। यह दोनों चार सालों से पुणे में काम के सिलसिले में रह रहे थे। तब से यह दोनों महिला के संपर्क में थे। महिला की हत्या करने के बाद दोनों अपने मूल निवास उत्तरप्रदेश में भागने की फिराक में थे। पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+