गुजरात के भरूच में बिल्डिंग गिरने से एक की मौत, तीन घायल
नई दिल्ली। गुजरात के भरूच में बड़ा हादसा सामने आया है, यहां एक बिल्डिंग गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले बीती रात ग्रेटर नोएडा में भी भीषण हादसा सामनेे आया है, जहां दो बिल्डिंग गिर जाने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग बिल्डिंग के मलबे में अभी भी दबे हुए हैं। एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

आपको बता दें कि भरूच प्रदेश की राजधानी अहमदाबाद से 200 किलोमीटर दूर है। घटना के बाद तुरंत मौके पर राहुच और बचाव के लिए कर्मी पहुंच गए और लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार तीन लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले वर्ष भी वलसाड़ में इसी तरह की दुर्घटना हुई थी, जिसमे कई लोग घायल हो गए थे। वहीं 2013 में वडोदरा में इमारत ढहने से 7 लोगों की मौत हो गई थी।
उधर ग्रेटर नोएडा में हुए हादसे में बचाव के कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुला लिया गया है। साथ ही खोजी कुत्तों की मदद भी लोगों को निकालने के लिए ली जा रही है। इसके अलावा घटनास्थल को पूरी तरह से खाली कराने के लिए मलबे को दूसरी जगह पर डंप किया जा रहा है, जिससे की जल्द से जल्द लोगों को बाहर निकाला जा सके। वहीं इस हादसे में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमे से एक बिल्डर और दो लोग उसके सहयोगी हैं।












Click it and Unblock the Notifications