हरियाणा में स्टंट करना महंगा पड़ा मासूम को, गई जान
हरियाणा में स्टंट का खेल पड़ा महंगा, 17 साल के मासूम की तमाशे में चली गई जान, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
पानीपत। साइकिल चलाते वक्त स्टंट करना कितना महंगा पड़ सकता है इसका अंदाजा आप हरियाणा के पानीपत की इस घटना से लगा सकते हैं। यहां 17 साल के सुमित नाम के लड़के का स्टंट के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है। दरअसल सुमित अपने साथियों के एक ग्रुप में करतब दिखाने के लिए लगातार सात दिन तक साइकिल चलाता रहा, यही नहीं इस दौरान जब वह एक गड्ढे में गिर गया तो उसके साथियों ने उसे उसी गड्ढे में दबा दिया।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि जब सुमित सात दिन साइकिल चलाने के बाद गड्ढे में गिरा तो उसके साथियों ने उसे गड्डे में गाड दिया और इन लोगों ने दावा कि वह इस गड्ढे से चौबीस घंटे बाद जिंदा निकल आएगा। लेकिन जब 25 जून को रात साढ़े ग्यारह बजे उसे गड्ढे से निकाला गया तो सुमित बेहोश हो गया था। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें- अंधे पिता के सामने होता रहा रेप, गूंगी बेटी महीनों तक बता नहीं पाई
वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने सुमित को गड्ढे में दबाने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है और चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह घटना 17 जून का है जब सुमित ने पानीपत के चुलकाणा गांव में अपना करतब दिखाना शुरू किया। गांव वालों का कहना है कि जब सुमित को गड्ढे से निकाले जाने की बात कही गई तो ग्रुप के मुखिया ने इसके लिए 11 हजार रुपए की मांग की। वहीं सुमित के पिता मामचंद का कहना है कि कुछ लोग उसके बेटे को मजदूरी के बदले अच्छे पैसे देने का झांसा लेकर गए थे, जहां इन लोगों ने उसे दबा दिया।












Click it and Unblock the Notifications