तेज रफ्तार BMW कार ने स्कूटी सवार महिला को रौंदा, CCTV में कैद हुआ यह भयानक हादसा, देखें वीडियो
मंगलुरु, अप्रैल 09। सड़क पर छोटी से लापरवाही कितना बड़ा नुकसान करा सकती है, यह आप इस वीडियो में देख सकते हैं, जो कर्नाटक के मंगलुरु का है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में एक तेज रफ्तार BMW कार ने एक स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया। इस हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

रोड के दूसरी साइड चल रही महिला को कार ने रौंदा
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार को मंगलुरु जिले के बल्लभगढ़ जंक्शन की है। दोपहर डेढ़ बजे के करीब एक तेज रफ्तार BMW कार ने डिवाइडर के दूसरी ओर चल रही स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया। एक अन्य महिला भी इस हादसे की चपेट में आते-आते बची। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications