भीड़ ने पहले हाथ -पैर काटे, फिर मार डाला, ये था युवक का गुनाह

विनोद पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट के तहत मामले दर्ज थे। पुलिस ने विनोद की हत्या के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

नई दिल्ली। भीड़ ने ही कर दिया फैसला और मौत के घाट उतार दिया मामला पंजाब के बठिंडा का है। जहां भीड़ ने एक तीस साल के ड्रग तस्करी के आरोपी युवक के हाथ पैर काट दिए। जिसके बाद ईलाज के दौरान अस्पताल में युवक की मौत हो गई।

बठिंडा में भीड़ ने मार डाला

बठिंडा में भीड़ ने मार डाला

तीस साल का विनोद ड्रग तस्करी के आरोप में जेल जा चुका था। पुलिस के मुताबिक विनोद तीन-चार दिन पहले ही जेल से छूटा था जब वह अपने गांव भागी वंदेर लौटा तो वहां भीड़ ने उस पर हमला कर दिया पहले तो भीड़ ने जमकर उसकी पिटाई की फिर उसके हाथ-पैर काट दिए। जिसके बाद विनोद को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया फिर वहां से विनोद को फरीदकोट के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विनोद पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट के तहत मामले दर्ज थे। पुलिस ने विनोद की हत्या के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। तलवांडी सबो पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि पुलिस मोबाईल फोन की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

अपहरण कर भीड़ ने की हत्या

वहीं गांव वालों का कहना है कि पुलिस को कई बार विनोद के ड्रग्स सप्लायर होने की सूचना दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। विनोद गांव के लड़को को भी ड्रग्स देता था। वहीं विनोद के परिवार वालों ने विनोद के ऊपर लगे सभी आरोपों से इंकार किया है। परिवार के मुताबिक विनोद चोरी हुई स्कूटर की रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहा था तभी रास्ते में किसी ने उसका अपहरण कर लिया और कई लोगों ने मिलकर मार डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+