एक साथ तीन लड़कियों को भेजता था आपत्तिजनक तस्वीर, गिरफ्तार
हैदराबाद। सोशल मीडिया के दौर में महिलाओं के साथ अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। हैदराबाद में महज 20 साल के लड़के को पुलिस ने तीन लड़कियों के साथ शोषण करने के अपराध में गिरफ्तार किया है। यह लड़का एक साथ तीन लड़कियों की तस्वीरों को आपत्तिजनक तरीके से एडिट करके उन्हें भेजता था।
आरोपी लड़के के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 292, आईटी की धारा 66ई व 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications