छत पर सो रही 13 साल की बच्ची से पड़ोसी ने आधी रात की गंदी हरकत
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर में छत पर सो रही एक 13 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। जिले के काकरौला गांव में सो रही 13 साल की नाबालिग से पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने गलत हरकत की। इस दौरान लड़की जाग गई और शोर मचा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, बिहार के नालंदा का रहने वाला परिवार यहां गांव में एक मकान में किराये पर रहता है। माता-पिता मजदूरी करते है। उनकी 13 साल की लड़की गांव के ही सरकारी स्कूल में नौवीं क्लास में पढ़ती है। पड़ोस के ही मकान में ही बिहार के गया का रहने वाला व्यक्ति सुनील भी रहता है। सुनील भी यहां पर किराये पर रहकर मजदूरी करता है। गर्मी की वजह से आस-पास रहने वाले ज्यादातर किरायेदार छत पर ही सोते हैं।
बुधवार को लड़की मां की तबियत खराब थी। जिस कारण से वह घर में ही सोई हुई थी। रात तीन बजे पीडिता का पिता अपनी बीमार पत्नी को दवाई देने के लिए नीचे गया। उसी दौरान सुनील ने किशोरी से गलत हरकत की तो उसकी नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी वहां से भागा। घटना के वक्त पीड़िता को छोटा भाई भी उसके पास सोया हुआ था।
अगले दिन पीड़िता के परिजनों में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।











Click it and Unblock the Notifications