इटली भूकंप: 17 घंटे बाद मलवे से जिंदा निकली 10 साल की मासूम

नई दिल्ली। इटली में बुधवार सुबह आए भयानक भूकंप से अभी तक 247 लोगों के मरने की खबर है। इस बीच 17 घंटे बाद मलवे से 10 साल की एक बच्ची को जिंदा निकाला गया है।

italy earthquake

जानकारी के मुताबिक बचाव कार्य के दौरान एक बचावकर्मी को मलवे के अंदर किसी के दबे होने का एहसास हुआ। मलवा हटाने पर धूल में दबे हुए बच्ची के पैर दिखाई दिए।

डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची एकदम ठीक

बचावकर्मी ने लोगों की मदद से बच्ची को मलवे से बाहर निकाला। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची एकदम ठीक है।

गौरतलब है कि इटली में बुधवार की सुबह बहुत ही भयानक भूकंप आया था। इस भूकंप की तीव्रता करीब 6.2 मापी गई थी, जिसने इटली को दहला के रख दिया था। इस भूकंप के बाद से सैकड़ों लोग लापता हैं।

भूकंप से इटली के कई शहर प्रभावित

इस भूकंप से इटली के कई शहर प्रभावित हुए हैं, जिनमें उम्ब्रिया, मारचे और जालियो प्रमुख हैं। इसके अलावा एमाट्रिस, एकुमोली और अरकाटा डेल टोरंटो गांवों के आसपास सबसे अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है।

भूकंप से गिरे मलबे में बहुत से लोग दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने का काम लागातर चल रहा है। आपको बता दें कि 2009 में भी इटली में भूकंप आया था, लेकिन इस बार के भूकंप की तीव्रता उससे कहीं अधिक है। 2009 के उस भूकंप में ला अकिला शहर के आसपास करीब 300 लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+