98 वर्षीय अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत में हुआ सुधार, अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज होकर पहुंचे घर

मुंबई, 02 मई: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता दिलीप कुमार के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है। दिलीप कुमार को रविवार को अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज कर दिया है और वो अपने घर पहुंच गए हैं। 98 वर्षीय अभिनेता दिलीप कुमार को कुछ स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी दिक्‍कतें होने पर रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए भर्ती करवाया गया था। ये जानकारी उनकी पत्‍नी शायरा बानो ने मीडिया को दी थी।

dilikumar

शायरा बनो ने पहले ही बताया था कि अब दिलीप कुमार की तबीयत बिल्कुल ठीक है और वो अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे। सायरा बानो ने कहा है, ''दिलीप कुमार साहब ठीक हो रहे हैं। रविवार उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी । बता दें दिलीप कुमार के अस्‍पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर उनके प्रशंसक काफी परेशान हो गए थे। लेकिन अब घबराने की कोई बात नहीं है।

बता दें दिलीप कुमार ने कोरोना संकट के कारण पिछले साल दिसंबर 2020 में अपने जन्मदिन को मनाने से मना कर दिया था। 11 दिसंबर 2020 को दिलीप कुमार का जन्मदिन था। वहीं उनकी पत्नी सायरा बानो हमेशा जरूरतमंदों की मदद करती रही हैं। दिलीप कुमार ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सभी से अपना ख्याल रखने की अपील की थी। उन्होंने ट्वीट किया था- ''सभी लोग सुरक्षित रहिए।''

गौरतलब है कि मार्च महीने में दिलीप कुमार के दो भाईयों को कोरोना हो गया था जिसके बाद कोरोना से बचाव के लिए दिलीप कुमार सेल्‍फ आइसोलेशन में चले गए थे। तब दिलीप कुमार ने ट्टीट कर कहा था कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मैं पूरी तरह से आइसोलेशन में चला गया हूं। खराब स्वास्थ्य के कारण कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके दिलीप कुमार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए खुद को आइसोलेशन और क्वारेनटाइन में रखने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सायरा उनका पूरा ध्यान रख रही हैं और किसी भी तरह के इंस्फेक्शन से उन्हें बचाने के लिए पूरा इंतजाम किया हुआ है।

https://www.filmibeat.com/photos/nushrat-bharucha-36691.html?src=hi-oi
Nushrat Bharucha की इन तस्वीरों को देख छा जाएगी दिवानगी
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+