40 साल की पोती ने 90 साल की दादी को बुरी तरह पीटा, तमाशा देखते रहे लोग, नहीं की मदद

कन्नूर: केरल के कन्नूर में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 90 साल की एक महिला की उसी की पोती ने चप्पल से पिटाई कर दी। जब पोती अपनी दादी के साथ दुर्व्यवहार से पेश आ रही थी तो पड़ोसियों ने इसे कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस झकझोर कर देने वाले वीाडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

90-year-old grandmother assaulted video goes viral

केरल मानवाधिकार आयोग ने स्वत: इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया और एक महीने के भीतर रिपोर्ट मांगी है। वहीं, पुलिस ने आरोपी पोती को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने 40 साल की दीपा (पोती) के खिलाफ भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 90 साल की महिला का नाम क्लयाणी बताया जा रहा है, वह अपने बेटी देवकी के साथ रहती है।

वीडिया में 90 साल की बुजुर्ग महिला को उसकी पोती दीपा बुरी तरह पिटती दिख रही है। बुजुर्ग महिला की चीखती चिल्लाती आवाज भी दीपा के हाथों को नहीं रोक पाती है। वीडियो में कुछ लोगों को भी दिखा जा सकता है जो केवल दर्शक के रूप में इस घटना को देखते रहे।

किसी भी व्यक्ति ने दीपा को रोकने की कोशिश नहीं की। जब पड़ोसियों ने महिला की आवाज सुनी तो उन्होंने वीडियो बनाया।

बताया जा रहा है कि पोती दीपा जमीन के लिए अपनी दादी के साथ मारपीट करती है। साथ ही दीपा पर ये भी आरोप लगा है कि वो गलत तरीके से प्रॉपर्टी हड़पने की कोशिश कर रही है। लेकिन जब दादी इसके लिए राजी नहीं हुई तो उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई।

यह भी पढ़ें- आज से कर्नाटक में रहेंगे राहुल गांधी, मंदिरों के शहर उडुपी से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+