राजस्थान में 90 फीसदी लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
जयपुर, 30 नवंबर। राजस्थान में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार काफी तेज हुई है, यहां 90 फीसदी लोगों को कोरोना की पहली खुराक दी जा चुकी है। जयपुर स्थित एसएमएस मेडिकल कॉजेज के प्रिंसिपल डॉक्टर सुधीर भंडारी ने बताया कि राजस्थान में 90 फीसदी लोगों को कोरोना की पहली डोज मिल चुकी है जबकि 50 फीसदी लोगों को दूसरी डोज भी मिल चुकी है। कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टा वैरिएंट से अलग है म्युटेशन की वजह से उसमे दो लक्षण समान हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमनीक्रॉन के बारे में डॉक्टर सुधीर ने कहा कि यह वैरिएंट 7-8 गुना तेज फैलता है, इसके लक्षण काफी संवेदनशील हैं। इसके खतरे को देखते हुए हम और भी अधिक सावधान हैँ। अभी तक इस वायरस में 30 तरह के म्युटेशन पाए जा चुके हैं।

Recommended Video
गौर करने वाली बात है कि राजस्थान सरकार प्रदेश में कोरोना के खतरे को कम करने के लिए वैक्सीन को अनिवार्य करने की योजना बना रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बात के संकेत दिए गए थे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वैक्सीन की दूसरी खुराक पर जोर देते हुए कहा कि अमेरिका जैसे देशों में भी कोरोना वैक्सीन को लेकर सख्ती की जा रही है। जो लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं उन्हें नौकरी से हटाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वैक्सीन लगाने के लिए नियमों को सख्ता किया जाए, जिससे हर कोई वैक्सीन लगवाए।












Click it and Unblock the Notifications