Sitapur: 9 साल की मासूम के साथ चचेरे भाई ने ही किया रेप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 9 साल की मासूम के साथ कथित रेप का मामला सामने आया है। यहां उसके अपने चचेरे भाई ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। यह घटना सीतापुर के तारीनपुर इलाके की है। जानकारी के अनुसार सीतापुर में चार जुलाई को आरोपी भाई ने मासूम बहन के साथ रेप किया। सर्किल ऑफिसर वाई सिंह ने बताया कि यह घटना दो दिन पहले की है, लेकिन इस मामले में शिकायत आज दर्ज की गई है। हमने मामले में शिकायत दर्ज करकके इसकी जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

rape

उधर सीतापुर में ही एक अन्य घटना भी सामने आई है, जहां पत्नी द्वारा देह व्यापार न करना एक पति को इस तरह नागवार गुजरा की गुस्साए पति ने अपने मुंह से पत्नी की नाक काट डाली। घटना को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। वहीं, महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के मतिकापुर निवासी रामू मिश्रा अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रह कर मजदूरी करता है। महिला की मानें तो उसका पति उससे जबरन देह व्यापार कराना चाहता था, लेकिन वह इसका विरोध कर रही थी। इसी बात से नाराज पति ने पत्नी की नाक को मुंह से काट लिया। फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+