Shocking : गले में अटकी चॉकलेट ने ले ली 9 साल के मासूम की जान, ऑस्ट्रेलिया से बेटे के लिए गिफ्ट लाए थे पिता
तेलंगाना के वारंगल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां 9 साल के एक मासूम के गले में चॉकलेट अटक गई। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बच्चे के गले में फंसी चॉकलेट कैंडी निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक मासूम का दम घुट गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

ऑस्ट्रेलिया से चॉकलेट लेकर आए थे पिता
घटना वारंगल के पिनावरी स्ट्रीट के एक स्कूल की है। कंवर सिंह और गीता के चार बच्चे हैं। कंवर सिंह बिजली के उपकरणों की दुकान चलाते हैं। बीते दिनों वे ऑस्ट्रेलिया गए थे और वहां से बच्चों के लिए टॉफियां और चॉकलेट लेकर आए थे।

सीढ़ियां चढ़ते वक्त गले में अटकी चॉकलेट
बीते शनिवार को कंवर सिंह ने स्कूल जाते वक्त अपने बच्चों को ये चॉकलेट दी थीं। कंवर सिंह का आठ साल का बेटा संदीप स्कूल की दूसरी मंजिल पर स्थित अपनी क्लास में जा रहा था, तभी उसने यह चॉकलेट अपने मुंह में रख ली। बताया जाता है कि सीढ़ियां चढ़ते समय झटका लगने से यह चॉकलेट उसके गले में अटक गई।

दम घुटने से हुई मासूम की मौत
संदीप की सांसें रुकने लगीं और वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। स्कूल के बच्चों ने संदीप के बारे में टीचर्स को जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन ने संदीप के परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही कंवर सिंह स्कूल पहुंचे और संदीप को एमजीएम अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने संदीप के गले में फंसी टॉफी निकालने की हर कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। दम घुटने के कारण संदीप की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications