यूपी: शाहजहांपुर में सड़क हादसा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
शाहजहांपुर।
उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सिधौली थाना के पुवायां रोड में शुक्रवार को एक खड़े ट्रक से सवारी भरी टाटा मैजिक के टकरा जाने से उसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टाटा मैजिक सवारी भरकर पुवायां रोड पहुंची ही थी कि एक खड़े ट्रक से टकरा गई।id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
id='top-searched-articles'>
इस हादसे में टाटा मैजिक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य सात लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से सात की पहचान हो गई है, शेष दो की पहचान बाकी है।
मृतकों
में से चार सरकारी लेखपाल हैं, जो मैजिक में सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।











Click it and Unblock the Notifications