नागालैंड में कत्लेआम: गढ्ढे में मिले 9 शव, हाथ बंधे थे, आंखों पर थी पट्टी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन शवों में से एक ही पहचान असम में बोकाजन से लापता करबी छात्र नेता के तौर पर हुई है। अन्य लाशों की शिनाख्त अभी बाकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक हत्या लगभग एक हफ्ता पूर्व हुआ होगा क्योंकि शव बुरी तरह सड़ चुके हैं। इसी कारण पुलिस को उनकी शिनाख्त कराने में भी मुश्किल आ रही है। पुलिस ने बताया कि यहां पास से गुजर रहे कुछ मजदूरों को गंध आई और उन्होंने इसकी सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्अमार्टम के लिये भेज दिया गया। दीमापुर के एसडीपीओ रेलो ने बताया कि एक शव की पहचान करबी छात्र संघ की बोकाजन शाखा के सचिव हरलोंगबी इंगती के तौर पर हुई है। शव मिलने की सूचना पा कर दीमापुर से आए इंगती के भाई ने उसकी पहचान की। रेलो के मुताबिक, इंगती के परिजनों ने बोकाजन पुलिस थाने में एक जनवरी को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह 28 दिसंबर से घर नहीं लौटा था।












Click it and Unblock the Notifications